फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः बिजली के तीन नए उपकेंद्र बनेंगे, बदले जाएंगे जर्जर तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले की बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के लिए तीन बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। जर्जर हो चुके तार और खंभों को भी बदला जाएगा। इसके लिए शासन ने 66 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। यह सभी कार्य प्लानिंग एवं रीवेन योजना के तहत होंगे।
विज्ञापन

इन तीनों उपकेंद्रों के बनने से 15 हजार लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अधिशाषी अभियंता प्रथम के अंतर्गत लुहन्ना चौराहा में, द्वितीय के अंतर्गत ग्राम परसुपुरा व तृतीय के अन्तर्गत ग्राम टकपुरा में बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इन पर 14 करोड़ रुपये की लागत आएगी। आगरा से टेंडर पास होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बताया कि प्लानिंग एवं रीवेन योजना के तहत जर्जर पोल और तारों को भी बदला जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रथम श्री प्रकाश ने बताया योजना के तहत लाइन लॉस कम करने, ट्रांसफार्मर सही करने, बिजली चोरी रोकने में प्रभावी एबीसी केबल का प्रयोग जैसे कई अन्य कार्य भी कराएं जाएंगे। जर्जर पोल व तार बदलना प्रमुख है। योजना के तहत लाइन लॉस कम करना है।
जनपद के तीनों अधिशासी अभियंताओं के क्षेत्रों में एक-एक बिजली उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। पहले नौ उपकेंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कटकर छह रहने के बाद अब तीन को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें