फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः आशा कार्यकर्ताओँ ने प्रदर्शन कर मांगा मानदेय

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सात माह से बकाया मानदेय के भुगतान व अन्य मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मानदेय भुगतान, राज्य कर्मी का दर्जा, बीमा व फंड की सुविधाएं देने की मांग उठाईं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वटवृक्ष के नीचे सभा की। सभा में माकपा नेता मुकुट सिंह ने कहा कि किसान सभा आशा कार्यकर्ताओं के साथ हैं। अमर सिंह शाक्य ने कहा कि सीएमओ स्तर से भुगतान में देरी की जा रही है। मानदेय का भुगतान न होने पर आशा कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए कार्य करेंगी। इसके बाद 10 से 13 सितंबर तक ब्लॉकवार क्रमिक अनशन चलाने की घोषणा की। प्रदर्शन के बाद किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकट सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने सीएमओ बीएल संजय से बातचीत की। सीएमओ ने तीन-चार दिन में भुगतान का आश्वासन दिया। यूनियन की जिला मंत्री संगीता, सरस्वती ,राधा रानी, ममता कुशवाह, कुसमा, सुमित्रा ,रजनी, विजय देवी , शशि देवी मौजूद रहीं। अध्यक्षता शकुंतला देवी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें