फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः बारिश बनी आफत, हर तरफ पानी ही पानी

विज्ञापन
मैनपुरी अंडरपास जलभराव में फंसी रोडवेज बस को निकालती जेसीबी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। शुक्रवार की मध्य रात के बाद से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह तक होती रही। कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी हुई। बारिश के दौरान बिजली गुल होने की समस्या से भी लोग परेशान रहे। मैनपुरी अंडरपास में आठ फीट पानी भरने से आगरा से औरैया जा रही औरैया डिपो की बस सुबह नौ बजे फंस गई। बस के अंदर तक पानी भरने से सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। नगर पालिका कर्मियों ने जेसीबी से बस निकलवाई। इस दौरान आधा घंटे का समय लगा और 25 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।
विज्ञापन

बस चालक राजीव ने बताया वह पहली बार इस मार्ग पर बस लेकर आया था। अंडरपास में भरे पानी का अंदाजा नहीं था। पानी के अंदर घुसते ही बस बंद हो गई। इस घटना के बाद अंडरपास के दोनों ओर नगर पालिका कर्मियों ने बैरीकेडिंग करा दी, जिससे आने वाले अन्य वाहन जलभराव में न फंस सकें। अंडरपास में पानी भरे होने की वजह से सैफई अथवा, आगरा, मथुरा, दिल्ली, मैनपुरी जाने वाले वाहनों को रास्ता बदलना पड़ा। सैफई तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस होने की वजह से जिलाधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के वाहनों को भरथना चौराहा होकर जाना पड़ा।
वहीं, जलभराव का नजारा शहर में इटावा- बरेली मार्ग पर गड्ढे, नई मंडी परिसर, रामनगर फाटक स्थित तिकोना पार्क के पास, भरथना चौराहा सर्विस रोड, जिला अस्पताल, नवीन मंडी परिसर व कटरा शमशेर खां की गलियों में जलभराव रहा। करमगंज की पुलिया ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें