फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः उपमुख्यमंत्री केशव परखेंगे विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जल्द ही इटावा दौरे पर आकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। किसी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र अथवा अन्य कोई विकास कार्य मौके पर देखेंगे। उनके आगमन के बारे में शासन ने विस्तार से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सभी विभागों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। समस्याओं का समाधान करेंगे। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत व्यवसाइयों से संवाद सहभोज, मलिन बस्ती का भ्रमण कर सहभोज में भाग लेंगे। नगरीय संपर्क मार्ग और जल निकासी के संबंध में चर्चा करेंगे। जिला कारागार का निरीक्षण और थाना दिवस की शिकायतों की समीक्षा करेंगे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल योजना की परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। एक जिला एक उत्पाद के बारे में उद्यमियों से वार्ता करेंगे। सीडीओ संतोष कुमार राय ने बताया कि अभी तक अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें