फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः डीएम साहब, जाम से निजात दिलाइए

विज्ञापन
तहसील सभागार में समस्याएं सुनते डीएम अवनीश कुमार राय। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भ़रथना। तहसील समाधान दिवस में डीएम अवनीश कुमार राय से व्यापारियों ने जाम की समस्या से निजात के लिए ओवरब्रिज से आने-जाने के लिए पाली माइनर की जर्जर सड़क की मरम्मत की गुहार लगाई। कहा कि जाम की वजह से व्यापार प्रभावित होता है। कुल 110 शिकायतों में से आठ का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी जयप्रकाश सिंह, सीडीओ संतोष कुमार राय के समक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री भगवान पोरवाल ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नवनिर्मित ओवरब्रिज के लिए आने-जाने के लिए वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। नगला गुदे गांव के शिशुपाल सिंह ने मुख्य मार्ग से गांव आने वाले संपर्क मार्ग के दोनों ओर बबूल के पेड़ कटवाए जाने की मांग की। ब्रजराज नगर के सभासद प्रतिनिधि सुशील पोरवाल ने वार्ड 22 के अंतर्गत जय पैलेस वाली गली का दो माह पहले टेंडर होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की शिकायत की। कंधेसी पचार गांव के शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील भवन के किनारे से गुजरे गांव तक आने वाले मार्ग पर रेलवे फाटक तक बिजली विभाग ने पोल लगाए हैं। कुछ पोल लगाने का कार्य अधूरा है। लो वॉल्टेज की समस्या है। थ्री फेस व शेष पोल लगाए जाने के लिए पहले भी प्रार्थना पत्र दिया है।
भोली चौराहा स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी पूरन दास महाराज ने अन्य ग्रामीणों के साथ मंदिर के आसपास संचालित मीट की दुकानें हटाए जाने को लेकर शिकायती पत्र दिया है। इस दौरान डीआईओएस राजू राणा, एसडीएम विजय शंकर तिवारी, बीडीओ प्रतिमा शर्मा, तहसीलदार एके सिंह, नायब तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे। भरथना तहसील परिसर में डीएम अवनीश कुमार ने हर घर अभियान के तहत अधिवक्ताओं सहित अन्य लोगों को तिरंगा वितरित किए। पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें