कलेक्ट्रेट सभागार में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक करते डीएम अवनीश राय। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। चंबल नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण संभावित बाढ़ से निपटने की कार्य योजना बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर बाढ़ चौकियां बनाकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। पशुओं का टीकाकरण कराने, पशुओं के लिए चारे व भूसे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि राहत व बचाव कार्य से जुड़े सभी अधिकारी विभागीय कार्य योजना बनाकर उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में राहत शिविर की स्थापना करें। ग्राम आपदा प्रबंधन समिति का गठन, जीवनरक्षक उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में बिजली के खंभे व तारों को मजबूत करें। बाढ़ आने की स्थिति में बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी कर लें। बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में निवास करने वाले व्यक्तियों की सूची बना लें, जिससे बाढ़ की स्थिति में उनके मोबाइल नंबर पर संदेश भेज कर सचेत किया जा सके। बैठक में सीडीओ संतोष राय, एडीएम जय प्रकाश, सीएमओ डॉ. भगवानदास, डीडीओ दीन दयाल, डीपीआरओ बनवारी सिंह उपस्थित रहे।