फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका अधीर रंजन का पुतला

विज्ञापन
पंजाबी कालोनी में पुतला दहन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन के अमर्यादित बयान को लेकर आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को करमगंज रोड पंजाबी कालोनी में कांग्रेस नेता का पुतला फूंका।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य के नेतृत्व में मोर्चा की महिलाओं ने सबसे पहले शास्त्री चौराहे पर अधीर रंजन का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस खासकर महिला पुलिस कर्मियों से हुई नोकझोंक के चलते पुतला नहीं फूंक सकीं थीं। इसके बाद महिला नेत्रियां बस स्टैंड तिराहा पर पहुंची और वहां पहुंचकर उन्होंने पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। महिला पदाधिकारियों ने जोरदार नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान जिला उपाध्यक्ष नीतू नारायण मिश्रा, राधा पाल,ऋचा मिश्रा, ममता गुप्ता, अनुराधा, सरला जाटव, बबली प्रजापति, कंचन तिवारी, राजेश्वरी के अलावा हिमांशु दुबे व दीपक तिवारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें