फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़खड़ाते बिजली विभाग को थाम खड़ी हो गईं पूनम

विज्ञापन
पूनम। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। डेढ़ साल पहले बिजली सखी बनीं पूनम ने डेढ़ साल में पौने दो करोड़ रुपये बिल जमा कराकर रिकार्ड बनाया है। उन्हें इसका कमीशन दो लाख 63 हजार 543 रुपये मिला है। इस तरह उन्होंने बिजली विभाग का राजस्व बढ़ाते हुए खुद की आर्थिक स्थिति भी सुधारी है। मुख्यमंत्री ने उन्हें लखनऊ बुलाकर उनके काम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अन्य महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पूनम से कहा कि अपनी तरह अन्य महिलाओं को भी सरकार के साथ जुड़कर काम करने की प्रेरणा दें।
सरैया गांव की पूनम देवी मोहल्ला महावीर नगर में रह रही हैं। पति अजय कुमार प्राइवेट नौकरी कर घर पालन-पोषण कर रहे थे। महंगाई के दौर में पति की आय से दो बच्चों की शिक्षा व परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा था। खेती योग्य जमीन नहीं होने से आय का दूसरा कोई साधन नहीं था। परिवार को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए 2019 में पूनम स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और सब्जी की दुकान शुरू की। इस दौरान वर्ष 2020 में पॉवर कारपोरेशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के मध्य हुए अनुबंध के तहत बिजली बिल वसूली का काम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिला।
बिजली विभाग के काफी प्रयास पर भी बिल जमा न होने पर यह काम बिजली सखी को देने का फैसला लिया गया था। पूनम ने बिजली बिल वसूली का काम शुरू किया। प्रशिक्षण लेने के बाद गांव में बिजली बिल जमा कराने के लिए घर- घर दस्तक दी। सफलता मिलने पर काम का दायरा आसपास के गांवों में बढ़ाया। ग्रामीणों के बिजली बिल घर पर ही जमा होने लगे। इससे पूनम की बिल वसूली में वृद्धि होने लगी। पूनम ने नवंबर 2020 से लेकर अब तक एक करोड़ 83 लाख 60 हजार 43 रुपये की राशि जमा कराकर रिकार्ड बना दिया। इस कार्य के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे लखनऊ में संवाद किया। उनसे पूछा कि आपने कितने रुपये संग्रहित किए हैं। पूनम ने बताया कि 1.83 करोड़ से अधिक रुपये 800 घरों से जमा कराए हैं। उपायुक्त स्वत: रोजगार ब्रजमोहन, सूर्य नारायण पांडेय, राहुल देव व जोधाराम ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें