फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से कथा पंडाल में मची भगदड़

विज्ञापन
तेज आंधी में फटा कथा का पंडाल। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा/महेवा। शुक्रवार दिनभर कड़ी धूप रहने के बाद शाम को कई जगह आंधी आई। इससे बिजली के तार टूट गए।
विज्ञापन

ग्राम मेहंदीपुर में चल रही भागवत कथा में पंडाल उड़ने व लोहे के पाइप उखड़ने से भगदड़ मच गई। हालांकि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई।
तीन-चार दिनों से बदल रहे मौसम का रुख शुक्रवार को भी देखने को मिला। सुबह की शुरुआत कड़ी धूप के साथ हुई। दोपहर में लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल हो गया। पांच बजे के बाद अचानक आंधी आ गई। महेवा, इकदिल, बकेवर समेत कई जगहों पर आंधी आई। इससे कई जगह फॉल्ट होने से बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। विकासखंड महेवा क्षेत्र में शुक्रवार को आई तेज आंधी की वजह से विद्युत व्यवस्था लडखड़ा गई। आंधी की वजह से ग्राम पंचायत बहेड़ा, महेवा, ढकाताल, पुरावली सुनवर्षा, मतरामपुर, शेरपुर, कस्बा उझियानी, अहेरीपुर, निवाड़ीकला समेत अनेकों गांवों की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें