फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकली तो बदली भी छाई

विज्ञापन
घर के बाहर धूप में खेलते बच्चे - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। शनिवार को धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि पूरे दिन बीच-बीच में बदली भी छाई रही। दोपहर में लोगों को सर्दी का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन

सुबह की शुरुआत कोहरे से होने की वजह से लोगों को एक बार लगा कि वसंत पंचमी के दिन मौसम सुबह से बिगड़ा है। पूरे दिन सर्दी बरकरार रहेगी। बाद में धूप का असर देखने को मिला। न्यूनतम तापमान सात डिग्री होने के बावजूद दोपहर में सर्दी का अहसास न के बराबर देखने को मिला। गर्म कपड़े पहने बच्चे भी घर से बाहर खेलते नजर आए। दो दिन से न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री पर बरकरार रहा। शनिवार को दिनभर कई बार बदली भी छाई रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक इंजी. भूपेंद्र सिंह चौहान का कहना है मौसम में सुधार आना सभी फसलों के लिए अच्छा है। यह मौसम गेहूं, सरसों, चना और आलू के लिए लाभप्रद है। मौसम में अब सुधार की संभावना नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें