फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हो चुका है बलैयापुर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र में हाईवे से सटे बलैयापुर गांव जाने वाले रास्ते पर निकलना दूभर है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। ग्राम प्रधान का आरोप है कि कागजों पर तो सड़क को बना दिया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। यह मार्ग पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बलैयापुर रामबाबू ने आईजीआरएस के तहत प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की। साथ ही समस्या के निस्तारण की मांग की है। इसमें बताया गया कि 1500 मीटर की सड़क पूरी तरह से टूट गई है और गिट्टियां बिखरी हुईं हैं। इसकी मरम्मत के नाम पर विभाग ने खानापूर्ति कर ली है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे भी हो गए हैं। सड़क के बदहाल होने से हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। गौर फरमाने वाली बात यह है कि जिन सड़कों को पीडब्लूडी गड्ढामुक्त करने का दावा कर रहा है, उनमें से कई सड़कें अभी भी गड्ढायुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें