इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र की ग्राम सरामई गांव के बाशिंदे पेयजल के लिए परेशान हैं। गांव में लगी पानी की टंकी की चाबी ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि ने अपने पास रख ली है।
गांव के भूरे यादव, रामशंकर, भूपेंद्र, अभिलाप सिंह, अजीत, शशी बेंद्र, परमाल, विवेक, अशोक कुमार, तिलक सिंह, केशव सिंह, संजय, प्रदीप, विपिन, तेजवीर सिंह, गणेश, प्रमोद कुमार ने प्रधान प्रतिनिधि पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दबंगई से गांव की पानी की टंकी का पुराना ताला तोड़कर नया ताला डाल दिया है। इससे लोगों को पानी पीने की समस्या हो गई है, गांव के आधे से ज्यादा हैंडपंप खराब हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी जसवंतनगर से शिकायत की है। संवाद