इटावा। महेवा ब्लॉक की पंचायत महेवा में ही तीन सरकारी हैंडपंप महीनों से खराब हैं। बीच बाजार होने के कारण स्थानीय निवासियों को नहीं बल्कि राहगीरों को भी पानी के लिए भटकना पड़ता है।
अनिल भदौरिया ने बताया कि कई बार प्रधान से कहा पर सही नहीं हुआ। सुधीर पोरवाल ने बताया कि काफी दूर से पानी लेने जाना पड़ता है। प्रधान प्रतिनिधि अन्नू पाल ने बताया कि दो हैंडपंप रीबोर में दिये गए हैं व अनिल भदौरिया के पास का हैंडपंप दो दिन में सही कराया जाएगा।