इटावा। शहर के सभी चौराहे चमकाए जाएंगे। चौराहों पर रंग बिरंगी लाइटें और फव्वारे लगाकर उनका रंगत बदली जाएगी। इसकी शुरुआत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता ने नुमाइश चौराहे पर सुंदरीकरण कार्य का पूजन अर्चन के साथ शुभारंभ के साथ की।
चेयरमैन ने बताया कि नुमाइश चौराहे को आकर्षक बनाने में पालिका 15 लाख रुपये खर्च करेगी। अगले चरण में पटेल चौराहा, पक्का तालाब और लाइन के दूसरी ओर के कुछ चौराहों को संवारा जाएगा। पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने कहा कि महेरा फाटक और अड्डा श्याम लाल के लोग करीब 10 साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे उन्होंने जलभराव की समस्या कराई। अब वहां विकास की हरियाली नजर आने लगी है।
इस मौके पर सभासद पुष्पा यादव, सभासद ममता यादव ने चेयरमैन ज्योति का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, आलोक दीक्षित, धीरेंद्र यादव, आदित्य गोविंद यादव, व्यापारी नेता गोरखनाथ वर्मा, रतनेश भदौरिया, चंकी यादव आदि मौजूद रहे।