फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों से छह लाख का माल चोरी

विज्ञापन
फोटो संख्या 34 व 35 चोरी के बाद बिखरा पडा सामन व खुला व वक्सा - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के व्यासपुरा व धर्मशाला गांवों में चोरों ने दो घरों में घुसकर छह लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। घर के लोग दूसरे कमरे में सोते रहे। रविवार सुबह जागने पर जानकारी हुई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। व्यासपुरा में घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पिछवाड़े खेत में सीढ़ी व संदूक खुले पड़े मिले। संदूक से सामान गायब था।
विज्ञापन

बकेवर से सटे कस्बा चौकी के ग्राम व्यासपुरा में चोरों ने किसान व हैंडपंप मरम्मत करने वाले मिस्त्री कमलेश पुत्र शिवराम के घर को निशाना बनाया। चोर साथ लाए सीढ़ी को लगाकर ऊपर चढ़कर घर में दाखिल हुए। इसके बाद नीचे पहुंचे। चोरों ने उनके स्टोर रूम की अलमारी व संदूकों के ताले तोड़कर तोड़कर एक जोड़ी सोने की झुमकी, अंगूठी के अलावा पुत्री की शादी के लिए रखे 60 हजार रुपये पार कर दिए। गृहस्वामी कमलेश, पत्नी प्रेमलता व बच्चे मकान के बाहर बने कमरो मे सो रहे थे। सुबह पांच किसी ने खेतों में समान बिखरा देखा तो कमलेश को जानकारी दी।
व्यासपुरा से करीब दो किमी दूर थाना की बराउख चौकी क्षेत्र के ग्राम धर्मशाला मे भी चोरों ने गांव के किसान अवधेश पुत्र महावीर के यहां चोरी की घटना अंजाम दी। चोर उनके घर के पिछवाड़े से छत पर चढ़ आए और आंगन के रास्ते घर मे प्रवेश करके एक कमरे मे रखा बक्सा उठा ले गए। अवधेश के मुताबिक बक्से मे तकरीबन ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवर व 26 हजार रुपये और बच्चों के शैक्षिक प्रमाण पत्र व अन्य महत्वपूर्ण कागज रखे हुए थे। सूचना पर दोनों स्थानों पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

फोटो संख्या 34 व 35 चोरी के बाद बिखरा पडा सामन व खुला व वक्सा- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें