बच्चों को बैग बांटते प्रधानाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
डिवाइन लाइट पब्लिक इंटर कालेज में नया शिक्षण सत्र के शुभारंभ पर सोमवार को बच्चों को निशुल्क स्कूल बैग वितरित किया गया। बैग पाकर बच्चे खुशी से चहक उठे।
प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी ने कहा कि महंगाई को ध्यान में रखते हुए विद्यालय ने अभिभावकों पर अतिरिक्त भार न पड़े, इसके लिए कई व्यवस्थाएं की।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का शुल्क बहुत कम रखा है ताकि शिक्षा सभी वर्गों तक पहुंचे। विद्यालय कम शुल्क में उच्च कोटि की शिक्षा उपलब्ध कराने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य एक सुनहरा व हंसता खेलता भविष्य उपलब्ध कराना है ताकि आगे आने वाले समय में एक सभ्य, सुशील व शिक्षित समाज का निर्माण हो सके।
नौनिहालों में देशभक्ति की भावना का विकास हो। इस दौरान कालेज के कोआर्डिनेटर अखिलेश भदौरिया के अलावा शैलेंद्र चौधरी, अनुराग भदौरिया, सुभाषचंद्र बोस, शुभम श्रीवास्तव, ललित, कोमल, मनीष, जयवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।