सर्व शिक्षा के अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत संसाधन केंद्र चित भवन में शुक्रवार को उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं की पाठ ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों को परीक्षा देने के तरीके बताए गए। साथ ही आधुनिक परीक्षा प्रणाली से बच्चों को रूबरू कराया गया।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण सर्वेश यादव के निर्देशन में प्रतियोगिता में गत वर्ष के शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई गई विषय वस्तु से प्रश्न पत्र तैयार कर वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की प्रश्नावली की तैयारी कर ओएमआर सीट पर परीक्षा संचालित की गई। बहु विकल्पीय प्रश्नों के उत्तर गोलो को काला कर देने की प्रक्रिया को बच्चों ने सुचारु रूप से समझ कर परीक्षा में प्रतिभाग किया।
इसके साथ ही आधुनिक परीक्षा प्रणाली से बच्चे रूबरू हुए। इस मौके पर बीआरसी प्रभारी संजय द्विवेदी एवं मंजुल चतुर्वेदी के अलावा केके यादव, बलराम, अर्चना चौधरी, हरिओम शुक्ला व कोमल सिंह आदि मौजूद रहे।