स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय 39 वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि डीएम नितिन बंसल ने पुरस्कृत किया।
समापन समारोह में डीएम नितिन बंसल ने प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में अभिषेक बढ़पुरा व बालिका वर्ग में स्वरूपी ताखा, उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में अनुज महेवा व बालिका वर्ग में माध्यमिक विद्यालय फूफई बढ़पुरा की उमाकांती को शील्ड प्रदान कर चैंपियन घोषित किया।
सभी वर्गों में सर्वाधिक प्रतियोगिताएं जीतने पर प्राथमिक वर्ग में ब्लाक ताखा व उच्च प्राथमिक वर्ग में ब्लाक बढ़पुरा को चैंपियनशिप प्रदान की। इससे पहले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व विशेष पीटी का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन देशदीपक तिवारी व रामजनम सिंह ने किया।
इस मौके पर आईएएस अक्षय त्रिपाठी, बीएसए जेपी राजपूत के अलावा इंद्रजीत सिंह, एपी सिंह, राजेश जादौन, प्रदीप यादव, रोहित चतुर्वेदी, एहसान अहमद, विनोद कुमार, ज्योत्सना सिंह, अमित कुमार, श्याम किशोर, अर्चना चौधरी, योगेंद्र चौधरी, प्रियंका, गौरव पाठक व प्रमिला पाठक आदि मौजूद रहीं।