फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बदलते मौसम में बुखार, जुकाम व खांसी से परेशान हो रहे बच्चे

Fri, 13 Nov 2026 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 01: बाल रोग विशेषज्ञ के बाहर बच्चों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
इटावा। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का सबसे ज्यादा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। गर्म और सर्द मौसम के कारण बच्चे तेजी से बुखार, जुकाम और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही, जिसमें बड़ी संख्या में बीमार बच्चे शामिल रहे। अस्पताल में कुल 1312 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से 89 बच्चे बुखार, जुकाम व खांसी से ग्रस्त मिले।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके यादव ने बताया इस मौसम में लापरवाही बच्चों को बीमार कर रही है। ओपीडी में सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइनें लग गईं। डॉक्टर ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों को ठंडी चीजों से दूर रखना बेहद जरूरी है। उन्हें सादा या गुनगुना पानी ही पीने को दें।
सुबह के समय जब तापमान में गिरावट होती है, तब छोटे बच्चों के पहनावे पर विशेष ध्यान दें। अगर बच्चे को लगातार खांसी आ रही हो, तो खुद से दवा देने के बजाय तुरंत नजदीकी डॉक्टर से परामर्श के बाद ही दवा लें। डॉक्टर ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के खानपान का पूरा ध्यान रखें ताकि उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बदलते मौसम में इन बातों का रखें ध्यान-
-सुबह के समय छोटे बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं।
-बच्चों को ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक न पीने दें।
-सादा या हल्का गुनगुना पानी ही पीने को दें।
-बच्चों के बीमार पड़ने पर झोलाछाप से इलाज न करवाएं।
-बच्चों के बीमार होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें