राष्ट्रीय एकता शांति सद्भाव और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए हावड़ा निवासी फिजियोथेरेपिस्ट इमरान खान बुधवार को अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाईस्कूल पहुंचे। यहां पर उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को फिटनेस के टिप्स दिए। बताते चले कि इमरान देश के 12 राज्यों के 67 जिलों की पद यात्रा पर निकले हैं। इसी कड़ी में वे इटावा आए है।
फिजियोथेरेपिस्ट इमरान खान ने बताया कि वह दो अक्टूबर 2015 को हावड़ा से पदयात्रा पर निकले थे। 14 अप्रैल 2016 अम्बेडकर जयंती के दिन वापस हावड़ा पहुंचेंगे। वह करीब 6178 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। उनका मकसद है लोगों को योग की सही जानकारी दी जाए।
वह योग से जुड़ी भ्रांतियां दूर करना चाहते हैं। गलत तरीके से योग करने के कारण लोगों को फायदा कम नुकसान अधिक हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग दवा की तरह है। इस अवसर पर अंजुमन स्कूल के अध्यक्ष अजहर फैयाज, प्रबंधक मोहम्मद इदरीश अंसारी, प्रधानाचार्य शाहनवाज अतहर मौजूद रहे।