फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबमर्सिबल पंप में करंट से बालक की मौत

Sat, 10 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरई थाना क्षेत्र के गांव कुकावली स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगे सबमर्सिबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में सैफई रिम्स में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव अंडावली थाना बलरई निवासी पुत्तूलाल का पुत्र योगेंद्र (11) कुकावली स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार को वह विद्यालय में गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच उसे प्यास लगी तो वह विद्यालय में लगे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए गया।

उसने जैसे ही हैंडपंप को छुआ कि जोरदार करंट लगा और वह वहीं गिर पड़ा। साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण और परिवारीजन तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल का कनेक्शन काटकर योगेंद्र को बचाया और उसे सैफई रिम्स लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बताया गया है कि स्कूल परिसर में लगे सबमर्सिबल में ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप डलवा रखा है, जिसमें करंट उतर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें