फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा अस्पताल के दिन बहुरे

Fri, 30 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश मैदान के पास बने बच्चा अस्पताल के दिन बहुर गए हैं। पचास साल पुरानी बिल्डिंग में मरम्मत कार्य शुुरू हो गया है। अस्पताल की जर्जर छत को तोड़कर आरसीसी की नई छत डाली जाएगी।
विज्ञापन


शासन ने मरम्मत कार्य के लिए 15 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। मरम्मत का कार्य पूर्ण होने तक बच्चा अस्पताल जिला अस्पताल के रूम नंबर 122 में संचालित होगा। तीन दिन से लगातार बच्चा अस्पताल का सामान, वैक्सीन कैरियर तथा फर्नीचर दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है।

 बता दें कि बरसात के मौसम में अस्पताल की छत से पानी टपकता है। अधीक्षक की ओर से कई बार प्रस्ताव भेजने के बाद आखिरकार बजट स्वीकृत किया गया।

डॉ. सत्यनारायण गुप्त बालरोग चिकित्सालय का शिलान्यास 50 साल पहले 1966 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. सुशीला नायर ने किया था। 23 फरवरी 1971 को इसका लोकार्पण प्रदेश के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनंतराम जायसवाल के द्वारा किया गया।
विज्ञापन


निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद भवन को दान के रूप में शासन को दे दिया गया था। तभी से यहां पर बच्चा अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। इस बीच लोहे के सरिया में जंग लग जाने के कारण भवन का लेंटर जर्जर हो गया। दीवारों में भी दरारें आ गईं।

बरसात के मौसम में छत से पानी टपकने लगा है। लेंटर र्की इंटे टूटकर गिर रही थीं। कई बार अस्पताल अधीक्षकों क ी ओर से शासन को लिखा गया। अब जाकर मरम्मत कार्य के लिए 15 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।

मरम्मत कार्य कराने के लिए अस्पताल को 15 दिन पहले खाली कराने का आदेश आ गया था। तीन दिन पहले अस्पताल का फर्नीचर तथा वैक्सीन कैरियर दूसरे भवनों में शिफ्ट किए जाने का काम शुरू हो गया है। छत डालने में दो माह से भी अधिक  का समय लगने की संभावना है, क्याेंकि पहले तो पूरी छत को तोड़ा जाएगा इसके बाद आरसीसी की छत डाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें