फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिम्स में बाल नेत्र रोगियों के लिए ओपीडी शुरू

Thu, 16 Jul 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (रिम्स) के नेत्र रोग विभाग ने बाल नेत्र रोगियों के लिए ओपीडी की शुरुआत हुई। बाल नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा. रवि रंजन की देखरेख में यहां बच्चों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन संस्थान के निदेशक डा. (ब्रिगे) टी प्रभाकर ने किया। इस मौके पर डा. प्रभाकर ने बताया कि सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार को अस्पताल के पुरानी इमरजेंसी बिल्डिंग के चौथे तल पर नेत्र रोग विभाग के कमरा नंबर 436 में ओपीडी चलेगी। उन्होंने बताया कि एसोसिएट प्रो. डा. रवि रंजन बच्चों में नेत्र से संबंधित बीमारियों के विशेषज्ञ हैं।

डा. रवि रंजन ने बताया कि ओपीडी में भेंगापन, आंखों में नासूर बनना, काला पानी, मोतिया बिंद, देखने में परेशानी तथा नजर आदि की जांच एक ही छत के नीचे होगी।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके गुप्ता ने बताया कि अभी आसपास के शहरों में बाल नेत्र रोग ओपीडी नहीं चल रही है। अब यहां बच्चों की आंखों से संबंधित बीमारियों के इलाज की सहूलियत के लिए ओपीडी शुरू होने से स्थानीय और आसपास के बच्चों को सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें