फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की हत्या कर शव नदी में फेंका

Sun, 27 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
रोहित का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव बनामई में शुक्रवार शाम बकरियां चराने गए बालक की हत्या कर शव सेंगर नदी में फेंक दिया गया। हत्यारोपी उसकी सात बकरियां भी लूट ले गए, जिनकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव बनामई निवासी रोहित (12) पुत्र राम प्रकाश जाटव गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छठवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार  शाम वह बकरियां चराने गया था। देर शाम तक उसके न लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान रात करीब नौ बजे सेंगर नदी के किनारे उसकी चप्पलें मिली।


कुछ दूर पर नदी में उसका शव मिला। चेहरे व गले पर चोट के निशान मिले हैं। एक कान से खून बह रहा था। रात करीब 10.30 बजे थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया व उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन



इस पर फील्ड यूनिट टीम बुलाई गई। टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट आदि लिए। इसके बाद डॉग स्क्वायड भी पहुंचा, लेकिन कोई टोह न ले सका। परिजनों का आरोप है कि रोहित की हत्या कर शव नदी मेें फेंका गया है। शरीर पर दिख रहे चोटों के निशान से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या से पहले उसने संघर्ष किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें