फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश मुख्यमंत्री और शिवपाल बनेंगे मंत्री: मुलायम

Sun, 19 Feb 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मतदान करके वापस आते मुलायम सिंह यादव - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सपा मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव ने सैफई में मतदान करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में कहा कि चुनाव बाद प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। अखिलेश मुख्यमंत्री हाेंगे तो शिवपाल सिंह यादव भी मंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार में सब एक हैं। कहीं किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। मुलायम सिंह ने अखिलेश सरकार की प्रशंसा भी की और कहा कि सरकार ने आम जनता के हित में काफी काम कराए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गरीब छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे। बालिकाओं की शिक्षा के प्रोत्साहन को कन्या विद्या धन योजना चलाई। सरकार ने जो वादे किए थे उनको तो तीन वर्ष में ही पूरा कर दिया। उसके बाद तो काफी नए कार्य कराए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा के साथ है। सरकार अखिलेश की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि उनकी जनसभा हुई है। आगे भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

जहां पर आवश्यकता होगी, वहां पर पार्टी के लिए प्रचार करने जरूर जाएंगे। दावा किया कि जसवंतनगर से शिवपाल जीतेंगे और लखनऊ से भी अपर्णा अच्छे मतों से जीतेंगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता चुनाव में जुट गए हैं। कहीं पर किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें