फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से आई माइंस टीम के अधिकारियों ने पकड़े नौ ट्रक

विज्ञापन
फोटो संख्या 46 छापेमारी के दौरान चेकिंग करती माइंस अधिकारियों की टीम - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
उदी। थाना बढ़पुरा क्षेत्र के इटावा-ग्वालियर हाईवे स्थित उदी इलाके में बुधवार रात माइंस टीम के भू-वैज्ञानिकों ने अवैध खनन व ओवरलोडिंग को लेकर छापेमारी की। इस कार्रवाई में गिट्टी व मौरंग से भरे नौ ट्रकों को सीज किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ से आई टीम में डीजीएम मोइनुद्दीन और सहायक तबीद व लालता सिंह ने अपनी टीम के साथ पुलिस फोर्स की सहायता से अवैध खनन परिवहन करते गिट्टी-मौरंग भरे नौ ट्रकों को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद खनन अधिकारी बृजबिहारी प्रसाद, वाणिज्य कर अधिकारी व पीटीओ अरविंद कुमार ने पकड़े गए सभी ट्रकों को सीज किया। इससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी भरथना चंद्रपाल सिंह, बढ़पुरा थानाप्रभारी जीवाराम यादव, सिविल लाइन थानाप्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें