इटावा। युवक ने सुबह ठंडे पानी से नहा लिया। कुछ देर बाद उसके सीने में तेज दर्द उठा। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां हार्ट रोगी की ईसीजी जांच के बाद सैफई नोडल अधिकारी के पास मरीज की रिपोर्ट भेजी गई। हालत गंभीर देख मरीज को 40 हजार का टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन दिया गया। तब जाकर उसकी जान बच सकी। बाद में उसे इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया।
सोमवार सुबह खितौरा निवासी शरद यादव (40) ने ठंडे पानी से नहाया। परिजन ने बताया कि इसके कुछ देर बाद उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। सैफई आयुर्विज्ञान विवि के नोडल अधिकारी व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष चंद्रा ने तुरंत ही मरीज को महंगा इंजेक्शन लगाने को कहा। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में किसी दूसरे मरीज को टेनेक्टेप्लाज का इंजेक्शन लगाया गया है। बताया कि यह इंजेक्शन हृदय में जमे खून के थक्के को तेजी से दौड़ने में मदद करता है। समय पर इंजेक्शन न मिलने पर मरीज की जान चली जाती है।