जीआरपी और आरपीएफ ने मंगलवार को स्टेशन पर मॉक ड्रिल की। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए ये ड्रिल की गई। ट्रेनों और प्लेटफार्म पर संदिग्धों की सघन चेकिंग की।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल यादव के नेतृत्व में हुई। प्लेटफार्म पर लोगों का सामान चेक किया गया। ट्रेनों के स्लीपर कोच में भी चेकिंग की गई। यात्रियों से कहा गया कि संदिग्ध सामान दिखने पर तुरंत ही इसकी जानकारी जीआरपी या आरपीएफ के हेल्प लाइन नंबर पर दें। इसके बाद संयुक्त टीम ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चलाया। यहां खड़े वाहनों की भी चेकिंग की।
इस मौके पर गोमती एक्सप्रेस, कानपुर टूंडला पैसेंजर सहित स्टेशन पहुंची अन्य ट्रेनों में भी चेकिंग की गई। अभियान में जीआरपी एसआई दीपक कुमार, आरपीएफ कांस्टेबिल राजेश कुमार, क्षत्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।