फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लाखों मूल्य की चरस, अफीम व गांजा को नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-कानपुर देहात के इंसीनेरेटर प्लांट में ऑपरेशन दहन के तहत हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पुलिस ने ऑपरेशन दहन अभियान के तहत सोमवार को एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों में बरामद लाखों मूल्य की 5774.822 किलोग्राम चरस, अफीम व गांजा को कानपुर देहात के इंसीनेरेटर प्लांट में नष्ट कराया।
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एक मार्च 2026 से विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके बाद विभिन्न थानों के मालखानों में बरसों से जमा मादक पदार्थों का संकलन कराया गया। सोमवार को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की देखरेख में मादक पदार्थों को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। मादक पदार्थों का निस्तारण सरकार की नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) नियमावली-2022 के तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीले पदार्थों को थानों से कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर देहात स्थित इंसीनेरेटर प्लांट ले जाया गया जहां समिति के सदस्यों की मौजूदगी में इन्हें आग की भट्टी में डाल दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता बनाए रखने को वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। एसएसपी ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ऑपरेशन दहन के तहत थानों के मालखानों का बोझ कम हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें