फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की टीम ने तेलंगाना को 10-1 से हराया

Wed, 13 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
स्टेडियम में खेलती चंडीगढ़ एवं तेलांगना की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश हाकी के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें बुधवार को  छठवीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हाकी चैंपियनशिप में छह मैच खेले गए। प्रथम मैच हाकी चंडीगढ़ एवं तेलंगाना हाकी के मध्य खेला गया, जिसमें हाकी चंडीगढ़ की टीम ने तेलंगाना हाकी को 10-1 से हराया।
विज्ञापन



दूसरा मैच हाकी राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ हाकी के मध्य खेला गया।  जिसमें हाकी राजस्थान की टीम ने छत्तीसगढ़ हाकी को 6-3 से हराया।  तीसरा मैच हाकी हिमांचल एवं सेंट्रल सेक्रेटेरियट के मध्य खेला गया।  जिसमें सेंट्रल सेक्रेटेरियट की टीम ने हाकी हिमांचल को 7-0 से हराया। 


चौथा मैच हाकी मध्य प्रदेश  एवं केरला हाकी के मध्य  खेला गया।  जिसमें हाकी मध्य प्रदेश  की टीम ने केरला हाकी को 8-2 से हराया। पांचवां मैच दिल्ली हाकी एवं त्रिपुरा हाकी के मध्य खेला गया। जिसमें दिल्ली हाकी की टीम ने त्रिपुरा हाकी को 19-1 से हराया।
विज्ञापन



छठा मैच सशस्त्र सीमा बल एवं हाकी गुजरात के मध्य  खेला गया। जिसमें सशस्त्र सीमा बल की टीम ने हाकी गुजरात को 13-2 से हराया। आज की प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप  में जिला क्रीड़ाधिकारी  योगेंद्र पाल सिंह  मौजूद रहे।


इस अवसर पर पूर्व ओलंपियन एवं इंडिया टीम के सलेक्टर सैयद अली, टूर्नामेंट टैक्नीकल डायरेक्टर मनीष गौड़ के अलावा लईक अहमद खान,  अविनाश श्रीवास्तव ,  आरके शर्मा, राजेश कुमार सोनकर, राहुल सिंह, राममिलन, डॉ मंजूर आलम अंसारी, मो. जियाउर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें