चकरनगर। चंबल विद्यापीठ की ओर से चंबल क्रिकेट लीग का आयोजन एक अप्रैल से कराया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मैदान तैयार हो गया है। 14 अप्रैल तक चलने वाली लीग में जमकर रन बरसेंगे।
चंबल आश्रम हुकुमपुरा मैदान पर पिच तैयार है। चंबल अंचल के भगत सिंह कहे जाने वाले शहीद डॉ. महेशचंद्र सिंह चौहान की याद में चंबल क्रिकेट लीग का शुभारंभ होगा। क्रिकेट लीग में औरैया, इटावा, जालौन और भिंड की टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रोमांचक मुकाबले के लिए टीमें अभी से अभ्यास में पसीना बहा रही हैं। खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
आयोजक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि इस लीग से घाटी की सकारात्मक पहचान बनी है। लीग संरक्षक महेश सिंह चौहान, बादशाह यादव, देवेंद्र सिंह, सुरेश सिंह चौहान, मनीष कुमार, आदिल खान, अनिकेश, रोहित कुमार आदि का विशेष सहयोग रहेगा।