इटावा। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को स्कंदमाता की आराधना की गई। मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने माता रानी को चुनरी, नारियल और पुष्प अर्पित किए।
कालीबांह मंदिर में माता रानी के दरबार में भक्तों ने माथा टेका। परिवार पर कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना की। मंदिर से निकलकर भक्त कुछ दूरी पर टीले पर स्थित काल भैरव के दर्शन करने पहुंचे। बकेवर में कस्बा लखना के कालिका देवी मंदिर पर मेले जैसा नजारा रहा। ठाकुरान मुहाल स्थित श्रीरामजानकी मंदिर, सराफा बाजार मंदिर, तालेश्वर महाराज मंदिर पर सुबह से माता के दर्शन के लिए भक्तों ने लाइन में लगकर इंतजार किया।
वहीं मानिकपुर मोड़ स्थित पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल पर भारत विकास परिषद इटावा तुलसी व विद्यालय परिवार ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे के वितरण के दौरान संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.कैलाश यादव, रश्मि यादव, अनीता सिंह, सचिव नीलिमा चौधरी, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
पदयात्रा कर पहुुंचे मां ब्रह्माणी के दरबार
जसवंतनगर। क्षेत्र के देवी भक्तों की केला त्रिगमा देवी के प्रति गहरी आस्था है। रविवार सुबह भक्त पदयात्रा कर 15 किलोमीटर दूर बलरई स्थित ब्रह्माणी देवी मंदिर पहुंचे। (संवाद)