फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू

Mon, 24 Oct 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चंबल पुल पर होता वाहनों का आवागमन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले चंबल नदी पुल पर 22 दिन बाद रविवार रात से यातायात बहाल हो गया। इस पुल पर यातायात फिर से शुरू हो जाने से वाहन संचालकों एवं आम यात्रियों को दीपावली के त्यौहार पर काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 1 अक्टूबर को चंबल पुल की एप्रोच धंसक जाने के बाद राष्ट्रीय मार्ग निर्माण खंड ने पुल पर आवागमन बंद करने की सलाह दी थी। इसके बाद 2 अक्टूबर को पुल पर दीवार बनाकर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। सेतु निगम को पुल के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया था। हालांकि सेतु निगम ने 25 अक्टूबर तक पुल पर आवागमन शुरू होने की उम्मीद जताई थी लेकिन कार्य की महत्ता को देखते हुए सेतु निगम ने ये कार्य समय से पहले पूरा कर लिया। 23 अक्टूबर की रात से पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें