फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लावारिस खड़े 70 वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा, बकेवर, जसवंतनगर। एसएसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण की अगुवाई में जसवंतनगर, बकेवर, भरथना व इकदिल आदि क्षेत्र में हाईवे व मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 दुपहिया वाहनों का चालान कर 20 गाड़ियों को सीज करने की कार्रवाई की। जसवंतनगर में 70 लावारिस खड़े वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र ने थाना पुलिस की मदद से सघन चेकिंग की। इसी तरह बकेवर में 48 बाइक सवारों ंको बिना हेलमेट और गाड़ी के कागजात के पकड़ा गया। वहीं, जसवंतनगर। पुलिस ने नगर क्षेत्र एवं मॉडर्न तहसील परिसर के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर लावारिस हालत में खड़े 70 से अधिक दोपहिया वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि नगर में बस स्टैंड, चौराहों, दुकानों के बाहर तथा मॉडर्न तहसील के समीप बड़ी संख्या में वाहन बिना देखरेख के खड़े मिल रहे थे जिससे उनके चोरी होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें