फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन का जोरदार स्वागत, राज्यमंत्री का दर्जा मिलने सपा नेतृत्व का जताया अाभार

Tue, 19 May 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन्स सेंटर के चेयरमैन बनने के बाद पहली बार गृहजनपद आने पर सपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जिले की सीमा पर प्रवेश करते ही सपा नेताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में भी स्वागत समारोह में उनका सम्मान हुआ। स्वागत समारोह में श्री यादव ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने मुझ पर भरोसा कर यह पद दिया है।

उन्होंने कहा कि वह जिम्मेदारी से काम करते हुए साइंस और टेक्नालोजी को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में काम कर रही है।
विज्ञापन


अब अशोक यादव भी उस टीम में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर विधायक रघुराज शाक्य, पालिकाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू, फुरकान अहमद, गोपाल यादव, प्रेमदास कठेरिया, विधायक सुखदेवी वर्मा, राजीव यादव, अजय भदौरिया का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर अमित सोनी, आनंद यादव, दीपक यादव, सचिन वर्मा, जितेंद्र यादव, आदित्य गोविंद, मान सिंह कुशवाहा, लक्ष्मीपत वर्मा ने श्री यादव का स्वागत किया।

जमीअतुल अब्बास हिंद सोसाइटी के सलीम अब्बासी, राम प्रकाश ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। संचालन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।

उधर भरथना में इटावा भरथना मार्ग पर ग्राम बंधारा, तहसील चौराहा, कृष्णा नगर, बम्बा पर स्थित बंजरग राइस मिलर्स, रामनरेश यादव मिलर्स के आवास पर स्वागत के बाद दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के आवास पर उनकी पत्नी उर्मिला यादव , पूर्व ब्लाक हरिओम यादव , पुष्पेंद्र यादव रिंकू, आशू यादव ने अशोक यादव को तिलक कर मिठाई खिलाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


उनके साथ भरथना पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू , होम सिह यादव नेता जी, सार्थक यादव , अंकित यादव, रुद्रपाल सिह भदौरिया,  कमल पाठक, राजेंद्र दीक्षित पप्पू, भगवानदास पोरवाल, विवके यादव, सुरेश चन्द्र यादव, मदन मोहन पोरवाल , प्रेमचंद्र पोरवाल, नगर उपाध्यक्ष, सभासद मोनू तोमर आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें