फोटो संख्या 20 - जसवंतनगर में नामित सभासदों को शपथ दिलाते पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार जौली
- फोटो : ETAWHA
नगर पालिका परिषद के सभागार में शनिवार को पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार जौली ने नामित सभासदों को शपथ दिलाई। सदस्यों ने जसंतनगर क्षेत्र के लोगों के कार्यों को प्राथमिकता से कराने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण करने वालों में राजकमल यादव, कुशलपाल शर्मा, लज्जाराम प्रजापति, राजेंद्र सिंह चौहान, अजीत दिवाकर शामिल रहे।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे, मनीष यादव, अन्नू गुप्ता, डा. राजबहादुर सिंह यादव, प्रशांत राव चौबे, महेश गुप्ता, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, अजय बिंदु यादव, योगेंद्र चौधरी शामिल रहे।
इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रामेंद्र सिंह, केशव सिंह यादव, मननीत कुमार, शिवांग, सभासद प्रमोद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद एहसान, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।