फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल में केंद्रीय विद्यालय की बालिकाएं चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नुमाइश के तत्वावधान में हुई बास्केटबाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय की टीम विजेता बनी। पुरुष वर्ग का खिताब पीएसी की टीम ने जीता।
विज्ञापन

बालिका वर्ग का फाइनल मैच केंद्रीय विद्यालय और डीपीएस की टीम के बीच खेला गया। इसमें डीपीएस की टीम केंद्रीय विद्यालय के सामने टिक न सकी। केंद्रीय विद्यालय ने
28-2 से एकतरफा जीत दर्ज कर ली। विजेता टीम से नेशनल गेम खेल चुकी मानसी, वैष्णवी और अनन्या ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच पीएससी और एसएमजीआई के मध्य खेला गया। ये मैच रोमांचक हुआ। दोनों टीमों में एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष हुआ। अंत में पीएसी की टीम एसएमजीआई की टीम पर भारी पड़ी और 36-34 के अंतर से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान नुमाइश कमेटी के सदस्य राजकिशोर वाजपेयी, आलोक राज वाजपेयी, शिवाकांत चौधरी, जितेन्द्र गौड़, वीरेन्द्र सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें