फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नकलची पकड़े गए

Tue, 01 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को जिले में छह छात्र-छात्राएं नकल करते पकड़े गए। इनमें दो छात्र व दो छात्राएं हाईस्कूल और दो अन्य छात्राएं इंटरमीडिएट की हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल के अंग्रेजी पेपर में 27051 में से 3412, इंटरमीडिएट के समाजशास्त्र पेपर में 6786 में से 991 व कृषि भौतिकी एवं जलवायु के पेपर में 527 में से 39 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं ऑनलाइन अटेंडेंस अभी भी शत प्रतिशत परीक्षा केंद्रों पर शुरू नहीं हुई है। कुल 98 में से 18 केंद्र मैनुअल उपस्थिति दे रहे हैं। दो दिन में कुल दस परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए हैं।

सुबह की पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी पेपर में भरथना के बलवंत शहीद इंटर कॉलेज नगरिया यादवान की दो छात्राएं नकल करते पकड़ी गईं। इन्हें स्काउट टीचर नसीर खां ने पकड़ा।
विज्ञापन


इसी विषय के दो छात्र राम अवतार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी कला व सुखदेवी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेवा मंदिर में वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक महावीर सिंह ने नकल करते पकड़ा। इंटरमीडिएट के समाजशास्त्र पेपर में श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खरगपुर सरैया परीक्षा केंद्र में दो छात्राआें को स्काउट टीचर नसीर खां ने नकल करते हुए पकड़ा।

इसी तरह गत सोमवार को भी इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान पेपर में चार छात्र नकल करते पकड़े गए थे। डीआईओएस देवेंद्र प्रकाश ने बताया कि ऐसे केंद्र व्यवस्थापक जो अभी तक ऑनलाइन उपस्थिति नहीं भेज पा रहे हैं। वह डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूप पर संपर्क करके समस्या का समाधान करा लें। जिससे ऑनलाइन अटेंडेंस की प्रक्रिया शुरू कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें