फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला बिस्कुट खिला नकदी और मोबाइल उड़ाया

Fri, 27 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा। हमीरपुर जिले के एक मजदूर से जहरखुरान ने नशीला पदार्थ खिलाकर 30 हजार रुपये, मोबाइल और कपड़े उड़ा लिए। बेहोशी की हालत में उसे इकदिल थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। बताया कि रास्ते में किसी व्यक्ति ने दोस्ती गांठकर नशीला बिस्कुट खिला दिया था। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। पुलिस ने उसके घरवालों को सूचित किया है।

जिला अस्पताल में भर्ती हमीरपुर जिले के थाना बसगवां के गांव ऊटगांव निवासी ग्यादीन पुत्र मंशाराम दिल्ली में किसी बिल्डर के यहां मजदूरी करता है। शुक्रवार को उसने बताया कि वह दिल्ली से बस में हमीरपुर जाने के लिए बैठा था। दादरी से एक व्यक्ति उसके बगल में आकर बैठ गया। उसने बातचीत करके दोस्ती गांठ ली। इसी बीच पता नहीं किस जगह नशीला बिस्कुट खिला दिया। उसके बाद उसे होश नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वह 30 हजार रुपये लेकर चला था। उसके पास मोबाइल और कपड़े आदि सामान था। उधर ग्यादीन को जिला अस्पताल पहुंचाने वाले इकदिल थाना के सिपाही महेंद्र सिंह ने बताया कि वह उन्हें वाहन एजेंसी के पास  समीप रोड पर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला था। जिसे अज्ञात व्यक्ति के तौर पर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। पुलिस ने जहरखुरानी के शिकार उक्त व्यक्ति के परिजनों को सूचित किया है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें