फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से लाखों के जेवर, नगदी चोरी

Tue, 02 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चोरी के बाद टूटे पड़े बक्से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ककरैया गांव के तीन घरों में सेंध लगाकर चोर लाखों के जेवर नगदी ले गए। चोर खाली बक्से खेतों में फेंककर भाग गए।
विज्ञापन

सोमवार रात गांव निवासी जीवाराम अपने परिजनों के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान जीवाराम के घर में घुसे चोरों ने एक लाख 40 हजार के जेवर और 10 हजार की नगदी पार कर दी। इसके बाद राजेंद्र के घर से तीन लाख रुपये के जेवर, 30 हजार नगदी और सोनू के घर से 15 हजार नगदी ले गए। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों पर खाली पड़े बक्से देखे तो इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। सूचना पर पहुंची चकरनगर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बताया कि घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें