फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नगदी और गहने चोरी

Fri, 11 Aug 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
मड़ैया शिवनारायण में कमरे में खुली पड़ी अलमारी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रामलीला रोड स्थित मोहल्ला मड़ैया शिव नारायण में चोर छत के रास्ते से एक मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे जेवर व नगदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। घर में सो रहे परिजनों को चोरों की भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी श्याम कुमार पुत्र राम भरोसे परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार शाम वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर घर के आंगन में सो गए। तभी रात के समय चोर छत के रास्ते से उनके मकान में घुस आए। चोर कमरे में पहुंचे, जहां रखी अलमारी के ताले तोड़ दिए। चोर उसमें रखे जेवर, नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई, जब परिजनों ने अलमारी खुली देखी। श्याम कुमार ने बताया कि चोर उसके घर से 12 हजार रुपये नगद, 250 ग्राम चांदी के जेवरात व मंगलसूत्र के अलावा जेब में पड़े दो मोबाइल व अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

व्यापारी नेता की गोदाम में चोरी
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज तिराहे के पास स्थित व्यापारी नेता सुनील जैन के गोदाम का ताला तोड़कर चोर सामान चुरा ले गए। व्यापारी नेता ने बताया कि उसका रामगंज तिराहे के पास गोदाम है। रात के समय चोरो ने गोदाम के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे बक्से बनाने के औजार चुरा ले गए। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें