फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार की नगदी व सोने-चांदी के जेबरात चोरी

विज्ञापन
फोटो संख्या 11 गांव मेढ़ीदुधी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान देखती महिला - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मेढ़ीदुखी में छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश 45 हजार की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। बरामदे में सो रहे परिवारीजनों को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

गृहस्वामी की पुत्रवधू ने कमरों में सामान बिखरा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल पुलिस को मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
गांव मेढ़ीदुधी निवासी वीरेंद्र नारायण दुबे के घर में सोमवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने तीन कमरों में रखा सामान तितर-बितर कर दिया। 45 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा सोने की दो अंगूठी, जंजीर, बेंदा और चांदी की पायल आदि कीमती सामान चोर चुरा ले गए। वीरेंद्र नारायण की पुत्रवधू मीरा दुबे ने बताया कि रात में बाहर बरामदे में सास-ससुर सो रहे थे और वे बच्चों के साथ घर के अंदर बने बरामदे में सो रही थीं।
इसी दौरान छत के रास्ते घुसे बदमाश तीन कमरों से नगदी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण समेत लगभग चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। बारिश होने पर जब आंख खुली तो कमरे खुले देखकर अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हल्का इंचार्ज भगवान सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें