फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रेनों के माध्यम से शराब तस्करी के मामले बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ट्रेनों से शराब की तस्करी के मामले बढ़े हैं। बीते एक साल में सिर्फ इटावा में शराब तस्करी के तीन मामले सामने आए हैं। इस दौरान जीआरपी व आरपीएफ टीम ने 112 अंग्रेजी शराब की बोतलें पकड़ी हैं। पिछले साल सितंबर में पकड़ी गई अंग्रेजी शराब के आरोपी नहीं मिले थे बल्कि जीआरपी टीम ने सिर्फ ट्रॉली व बैग बरामद किए थे। तस्करी कर सबसे अधिक शराब बिहार भेजी जाती है क्योकि वहां पर इसकी बिक्री प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में अक्सर चोरी-छिपे शराब भेजी जा रही है इसलिए जीआरपी व आरपीएफ की टीम दिल्ली व हरियाणा से होते हुए बिहार जाने वाली ट्रेनों पर अधिक फोकस रहता है। खासतौर पर यह शराब की तस्करी एसी कोच के माध्यम से होती है। जिले में अभी तक ट्रेन में पकड़ी गई शराब एसी कोच से ही बरामद की गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले काफी दिनों से दिल्ली-हरियाणा से आने वाली ट्रेनों पर अधिक फोकस रहता है। इससे शराब की तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। बीते एक साल में कई मामले पकड़े भी गए हैं।




जीआरपी ने बिहार के बेगूसराय के पॉलिटेक्निक छात्र गौरव को एसी फर्स्ट क्लास कोच में 48 बोतल समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी गौरव ने बताया कि उसे दोस्त राहुल ने एक ट्रॉली बैग व चार पिट्ठू बैग दिए थे। पुलिस अब राहुल व उसके सप्लायर की तलाश में जुटी है। इससे शराब तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन







-24 मई 2025: पूर्वा एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट को 10 बोतल महंगी अंग्रेजी शराब (रेड लेबल व्हिस्की) के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह एसी कोच की सीट के नीचे सूटकेस छिपाकर शराब की तस्करी कर रहा था।



-18 सितंबर 2025: मगध एक्सप्रेस से जीआरपी ने 54 बोतल ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद की थी। तस्कर कोच में बैग छोड़कर फरार हो गए थे। बरामद शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये की बताई गई थी।



-08 अप्रैल 2026 : जीआरपी ने सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास (AC-1) कोच में सफर कर रहे एक पॉलिटेक्निक छात्र को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी दिल्ली से बिहार ब्रांडेड शराब ले जा रहा था। उसके पास से 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 61 हजार रुपये आंकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें