फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। छात्रा को स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करने व शादी का दबाब बनाने पर जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने गांव के गौरव पुत्र बृजेश पाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है । जिसमें बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री को गौरव आये दिन स्कूल जाते समय छींटाकशी करके छेड़छाड़ करता था। जिसकी शिकायत परिजनों से की गई लेकिन आरोपी अपनी बुरी हरकतों से बाज नहीं आया। जबरिया शादी करने का दबाब बनाने के लिए भाई व पिता की हत्या करने की धमकी दी। 19 अक्तूबर 2019 की सुबह करीब 6 बजे तमंचा लेकर उनके दरवाजे आया और धमकी देते हुए कहा कि शादी नहीं करनी है तो जहर खा लेना और उसने अपनी जेब से सल्फास की गोलियां देकर चला गया। पुत्री ने भयभीत होकर सुबह करीब 9 बजे सल्फास खा ली। जब उसकी हालत बिगड़ी, तो उसने बात बतायी। उसे लेकर मैं सैफई अस्पताल ले जाया गया। जहां पर 19 अक्तूबर को रात 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें