फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। विद्युत प्रवर्तन दल ने बकेवर क्षेत्र के ग्राम खरगूपुरा व आमहार में बकायेदारी पर कनेक्शन कटे होने के बावजूद कटिया डालकर बिजली उपयोग कर रहे आठ उपभोक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल विद्युत के प्रभारी रुकुम सिंह ने आमहार में प्रदीप पुत्र पचोली, कोकसिंह पुत्र सुखवासी, विजय सिंह पुत्र छोटेलाल, हेतराम पुत्र मेवालाल को दबोचा। इसके बाद ग्राम खरगूपुरा में सुरेश पुत्र मोतीलाल, रामकुमार पुत्र लज्जाराम, रामकृष्ण पुत्र रामदुलारे, चंद्रभान पुत्र बच्चू सिंह को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ बकेवर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें