फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरडी इंटर कालेज के पास पैदल जा रहे दंपति को ईको कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। कार सवार बदमाशों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर नगदी व जेवरात लूट लिए। फिर थोड़ी दूरी पर दोनों को उतार कर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने मेें दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम नगला तौर निवासी धुर्वेश कुमार पुत्र राधेश्याम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। होली के लिए वह दिल्ली से अपनी पत्नी रीमा को लेकर अपने घर नगला तौर आ रहा था। ध्रुवेश की मौसी का लड़का भी अपनी कार से आ रहा था। ध्रुवेश अपनी पत्नी के साथ कार में उसके साथ आया। शुक्रवार की रात लगभग साढे़ 10 बजे जब वे बलरई रेलवे फाटक पर पहुंचे तो वह बंद था। फाटक बंद होने के कारण मौसी के लड़के ने उन दोनों को वहीं उतार दिया और वह कार लेकर वापस लौट गया। ध्रुवेश अपनी पत्नी के साथ पैदल नगला तौर के लिए चल दिया। जब वह रघुवर दयाल इंटर कालेज के सामने पहुंचा तभी पीछे से एक ईको गाड़ी आकर रुकी। उस पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। कार से उतरे बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें कार में बैठा लिया। इसके बाद मारपीट उनका कीमती सामान लूट लिया। इसके बाद थोड़ी दूर आगे कार से उतार दिया और भाग निकले। लूट का शिकार ध्रुवेश ने बताया कि बदमाश पत्नी के कान से झुमके, एक अंगूठी, सोने की माला, पायलें, नाक का फूल, व पर्स में रखे ढाई हजार रुपये, पत्नी के ढाई हजार रुपये और दोनो के मोबाइल लूट ले गए। बदमाशों के भाग जाने के बाद उसने एक व्यक्ति की मदद से इसकी जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी कर बदमाशों को तलाश किया लेकिन उनका कोइ सुराग नहीं लग सका। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की तहरीर मिल गई है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
-----
मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट धमकी
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाह रोड पर लखेरे कुआं के पास स्थित फौजी होटल पर मजदूरी का पैसा मांगने गए युवक के साथ होटल मालिक ने मारा पीटकर जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन

कचौरा घाट थाना चित्राहाट जिला आगरा निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र रामनारायन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसने लखेरे कुंआ के पास स्थित फौजी होटल पर काम किया था। उसकी मजदूरी मांगने के लिए होटल मालिक के पास गया । रुपया मांगने पर होटल मालिक टंडन सिंंह पुत्र गजराज सिंह निवासी छिपैटी इटावा ने उसके साथ मारपीट कर जाति सूचक गालियां दी व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
-----
तीन जुआरी गिरफ्तार
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निलोई में छापा मारकर पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने छापा मारकर जगमोहन उर्फ चंदन, शैलेंद्र सिंह व पंकज निवासी निलोई को दबोचा। साथ ही मौके से 4630 रुपया बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें