फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर लग जाने पर कार सवारों ने पिकअप चालक को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया जिले के पिकअप चालक को कार सवार लोगों ने महज टक्कर लगने पर 15 घंटे बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब कार्रवाई की धमकी दी, तब कार सवार लोग उसे ऊसराहार थाने में छोड़ गए।
औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के बृतझार गांव निवासी चालक लवकुश पुत्र राज बहादुर मंगलवार शाम अपने गांव के 20-22 श्रमिकों को पिकअप गाड़ी में बैठाकर सिरसागंज ले जा रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के समथर वैवाह मार्ग पर पिकअप की भरथना की ओर आ रही कार से टक्कर हो गई। कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
कार सवार लोग चालक लवकुश से मुआवजा की मांग करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन लोगों ने लवकुश को कार में डाल लिया और पिकअप सवार लोगों से ऊसराहार थाने पहुंचने को कहा।
विज्ञापन

इसकी खबर जब लवकुश के परिजनों तक पहुंची तो श्रमिक और परिजन थाने पहुंचे। वहां कार सवार लोग नजर नहीं आए।
परिजनों ने 112 नंबर पर शिकायत की। पुलिस जांच में पता चला कि कार सवार लोग लवकुश कायमगंज कोतवाली लेकर पहुंचे हैं।
पुलिस ने कार सवार लोगों को कार्रवाई की धमकी दी, तब कहीं वह लोग 15 घंटे बाद बुधवार सुबह चालक को लेकर ऊसराहार थाना लेकर आए।
लवकुश के पिता राज बहादुर ने कहा कि उसके बेटे को गुंडई के बल पर बंधक बनाकर रखा गया।
इस संबंध में नवागत थानाध्यक्ष सतीश चंद्र यादव ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया। वह जानकारी करके कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें