फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने महिला से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिधूना स्थित मायके तीन साल की बेटी को लेकर जा रही महिला को बदमाशों ने लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया। महिला के जेवर व रुपये लूटने के बाद उसे इकदिल के पास छोड़कर भाग गए। पीड़ित महिला को बेहोशी हालत में पड़ा देख इकदिल पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश की पत्नी अनीता सोमवार दोपहर तीन साल की बेटी के साथ बिधनू स्थित मायके जाने को निकली थी। सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित काजी पेट्रोल के पास वह वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी कार सवार उसके पास आए बोले कि बसें आज बिधूना नहीं जा रही है। महिला को झांसेे मे लेकर बच्ची समेत कार में बैठा लिया।
महिला का आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर रास्ते में बृजमाला, दो अंगूठी, मंगलसूत्र व चार हजार रुपये लूट लिए और इकदिल में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें