फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: Copy - कार अन्हैया नदी में गिरने से वृद्ध की मौत, पांच घायल

Wed, 29 Mar 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। इटावा-कन्नौज हाईवे पर बाहरपुर गांव के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अन्हैया नदी में गिर गई। हादसे में कन्नौज निवासी वृद्ध की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को कन्नौज के सौरिख थानाक्षेत्र के गांव नगला तोरन गांव निवासी अनिल कुमार (50) परिवार के संदीप (22), जितेंद्र (52), दिलीप (22) व जगदीश (65) निवासी राजपुर सौरिख के साथ कार से इटावा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार योगेंद्र (30) निवासी नवाबगंज फर्रुखाबाद चला रहा था। रात में घर लौटते समय बाहरपुर गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई और अन्हैया नदी में गिर गई।
हादसा होते ही आसपास खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालने में लग गए। सूचना पुलिस को दी गई। एसआई अरिमर्दन सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सक ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। एसआई ने बताया कि अन्हैया नदी पुल पर घुमाव ज्यादा होने की जानकारी चालक को नहीं थी। इसलिए वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। परिजन शव लेकर कन्नौज चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें