फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खड्ड में गिरी कार , चालक बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। भरथना बकेवर मुख्य मार्ग पर मोढी गांव के पास मंगलवार शाम चार बजे अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

जसवंतनगर निवासी चालक सुमित पाली खुर्द गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में बकेवर की तरफ जाने के दौरान आगे लोडर बैक होता देखकर उससे टकराने से बचाने के प्रयास में ब्रेक लेने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब सात फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।



वहीं, दूसरी घटना भरथना बिधूना मार्ग पर मडैला गांव के सामने कार सुबह के समय सड़क किनारे खड्डे में पलट गई। हादसे में कार सवार लोगों का पता नहीं चल सका, बताया गया कि हादसे की बाद कार सवार मौके से चले गए। घटना को किसी के हताहत नहीं होने जानकारी दी गई। हल्का इंचार्ज एसआई राम सिंह ने बताया कि घटना में संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें